Tuesday, April 17, 2012

भोजपुरी फिल्म में बिंदु दारा सिंह

 बिंदु दारा सिंह अब भोजपुरी फिल्म "विध्वंस' में अपना जलवा दिखाते नज़र आयेंगे.. ईवेंत्रा  इंटरतेंमेंट की प्रस्तुति "विध्वंस" में बिंदु एक ऐसे अन्धविश्वासी नरभक्षी के किरदार में नज़र आयेंगे जो बच्चों का अपहरण कर उसका भक्षण करता है ..निठारी हत्याकांड पर आधारित इस फिल्म से बिंदु पहली बार भोजपुरी फिल्म में इन्ट्री ले रहे हैं ..फिल्म में उनके साथ मनोज पांडे ,राखी त्रिपाठी ,साधना सिंह ,कुनाल सिंह,के आलावा जैकी श्रोफ भी एक अहम् रोल में नज़र आयेंगे..गौरतलब है कि इससे पहले बिंदु के पिता दारा  सिंह भी कई भोजपुरी फिल्म में नज़र आ चुके हैं ..बिंदु की माने तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब काफी विकसित हो चुकी है इसलिए अब कोई भी कलाकार इसे नज़रंदाज़  नहीं कर सकता ..इस फिल्म से बिंदु एक बड़े दर्शक वर्ग से जुड़ने  की तमन्ना रखते हैं ..फिल्म का निर्देशन किया है अशोक गोस्वामी ने...

Total Pageviews