Friday, March 16, 2012

गंगादेवी के बाद "गंगा रामजी"

"गंगा", "गंगोत्री" और "गंगादेवी" के बाद निर्देशक अभिषेक चड्ढ़ा इन दिनों अपनी  अगली फिल्म "गंगाराम जी" की तैयारियों में व्यस्त हैं ..इनदिनों इस फिल्म की कथा -पटकथापर काम कर रहे अभिषेक चड्ढ़ा  का कहना है कि उनकी नज़र में गंगा से पवित्र और कुछ नहीं हैं ..यहीवजह है कि उनकी हर फिल्म के टाइटल में गंगा शब्द जरूर जुड़ा रहता है ..कसीहुई पटकथा और चुस्त निर्देशन के लिए जाने जाने वाले अभिषेकचड्ढ़ा  की खासियत ये है कि वो अपनी फिल्म की इतनी गहरी डिटेलिंग करते हैं कि उनके साथ काम करने वाला हर स्टार उनके साथ दूसरी बार काम करने को लालायित रहता है ..यहाँतक कि खुद अमिताभ बच्चन उनकी निर्देशकीय समझ के मुरीद हैं ..पिछलीतीन फिल्मों  में हिंदी सिनेमा के इस महानायक को निर्देशित कर चुके अभिषेक चड्ढ़ा  के मुताबिक़ अगर मौका मिला तो  वो बड़े स्टार्स को लेकर एक गंगा किनारे वाला नाम से एक फिल्म जरूर बनायेंगे...

Total Pageviews