Friday, November 25, 2011

करीना कपूर बनी एशिया की सबसे सेक्सी महिला.

बॉलीवुड की ‘बेबो’ के दीवानों के लिए खुशखबरी. अदाकारा करीना कपूर को एशिया की सबसे सेक्सी महिला चुना गया है.
साप्ताहिक पत्रिका ‘इस्टर्न आई’ ने ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों के माध्यम से इस सर्वे को अंजाम दिया जिसमें करीना ने पिछले साल की विजेता कटरीना कैफ को पछाड़ कर यह ताज पाया.
हाल ही में ‘बॉडीगार्ड’ और ‘रा.वन’ जैसी हिट फिल्में देने वाली अदाकारा को यह खिताब पाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी और महज एक फीसदी वोट से उन्होंने अन्य सुंदरियों को पछाड़ा. पिछले तीन साल से भारी अंतर से अव्वल आ रही कटरीना इस बार दूसरे स्थान पर रहीं.



Total Pageviews